ST. MARY'S HINDI HIGH SCHOOL

N. Road, Bistupur, Jamshedpur
Higher Secondary School
JHARKHAND ACADEMIC COUNCIL, RANCHI

School Uniform


स्कूल यूनिफार्म

स्कूल खुलने के प्रथम दिन से ही छात्रों को अपनी पूरी स्कूल वर्दी में आना अनिवार्य है, और सभी छात्रों के पास कम से कम दो जोड़ा स्कूल वर्दी होना आवश्यक है।
छात्राओं - ब्लू स्कर्ट, सफेद कमीज, काले जूते, नीले धारी वाले सफेद मोजे एवं स्कूल बैज
छात्रों- ब्लू पैंट और सफेद कमीज, काले जूते, नीले घारी वाल सफेद मोजे ।

चुस्त या टाईट फिटिंग पैंट पहनना मना है। विद्यार्थियों द्वारा यदि ऐसा होता है तो 200रु दण्ड देना आवश्यक है या फिर विद्यालय से निष्काषित कर दिया जाएगा।
केवल मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए हाफ पैंट (ब्लू) होना चाहिए । विद्यालय द्वारा निश्चित किये गए ड्रेस कोड को पहनना अति अनिवार्य है | जिसमें सौन्दर्य प्रसाधन कलर फुल मोजा, बिंदी कान की लंबी बाली, कड़ा, किसी भी प्रकार टीका या लेपन करना पूर्णतः निषेध है ।

शीत ऋतु स्कूल यूनिफार्म


1) शीत ऋतु कक्षा VII VIII, IX X के विद्याथियों के लिए रॉयल ब्लू हाफ स्वेटर के साथ रॉयल ब्लू बलेजर्स पहनना आवश्यक है ।
2) सभी छात्राओं को ब्लैक (Black) Leggings पहनना आवश्यक है । हर व्यायाम के दिन (शुक्रवार) को सारे विद्यार्थियों के लिये स्कूल हाउस पोशाक, सफेद जूते, फुल पैंट, सफेद स्कर्ट और यदि रिबन का प्रयोग करना है तो वह काला रंग का हो। इस पर ध्यान रखें कि विभिन्न प्रकार के केश प्रसाधन करना अवैध है ।
3) मिडिल स्कूल के लिए Full Pant होना चाहिए।